पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दी धरना प्रदर्शन करने की धमकी
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पटना एयरपोर्ट पर रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए ED और सीबीआई पर सवाल उठाया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर भाजपा के द्वारा केस दर्ज कराया गया लेकिन जब उन्होंने केस किया तो उनकी बात प्रशासन के द्वारा नहीं सुनी जा रही है, इस दौरान मुकेश सहनी ने धरना प्रदर्शन करने की धमकी भी दी है।