कांके: सनातन समाज ने मोरहाबादी मैदान से डीसी ऑफिस तक निकाला आक्रोश मार्च
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2024 मोरहाबादी मैदान से डीसी ऑफिस तक गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सनातन समाज ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान सनातन समाज के लोगों ने डीसी ऑफिस पहुंचकर बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे हमले को रोकने का लिए आवेदन सौंपा। सनातन समाज के लोगों ने कहा कि बंगलादेश में रहने वाले स्थानीय हिंदू को सुरक्षा प्रदान किया जाए।