कांके: रांची के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2024 रांची स्थित राजभवन में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि आज हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।