सरधना: चर्च के बाहर लगे मेले में युवक ने कथित तौर पर खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर CHC में भर्ती
सरधना नगर के ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम महोत्सव के दौरान एक युवक ने चर्च परिसर में लगे मेले में कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई जिसको पुलिस कर्मियों मेले में लगे मेडिकल कैंप में पहुंच आया लेकिन चिकित्सकों ने वहां से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेज दिया. जहां उसको प्राथमिक उपचार देकर मेरठ जिला अस्पताल रेफर किया गया