पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, सुबह का भुला शाम को घर आ जाए तो उसे अपना ही समझा जाता है
मंगलवार को बिहार विधानसभा में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा और जदयू के वैसे विधायक जो महागठबंधन का साथ देने वाले थे, उन्हें लेकर अपना बयान दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने कहा, कि सुबह का भूला हुआ शाम को घर आ जाता है, तो उसे पराया नहीं बल्कि अपना ही समझा जाता है।