पटना ग्रामीण: IGIMS में सरस्वती पूजा चंदा को लेकर हंगामा, पारा मेडिकल स्टूडेंट्स ने प्रशिक्षु डॉक्टरों पर मारपीट का लगाया आरोप
सरस्वती पूजा के चंदा काटने को लेकर हुए विवाद में IGIMS कैंपस में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। पारा मेडिकल स्टूडेंट्स ने एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर्स पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसमें महिला और पुरुष छात्रों को चोटें आई हैं। फिलहाल पारा मेडिकल छात्रों ने इस घटना की लिखित शिकायत शास्त्री नगर थाना में दिया है। वहीं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।