पटना ग्रामीण: बीजेपी कार्यालय के बाहर नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज, कई लोग हिरासत में
नियोजित शिक्षकों के सक्षमता परीक्षा को लेकर शिक्षकों का लगातार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम नियोजित शिक्षकों ने डिप्टी सीएम से मिलने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय के बाहर गेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस के समझाने के बाद नहीं मानने पर नियोजित शिक्षकों पर लाठी चार्ज किया गया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।