पटना ग्रामीण: जीरो माइल के पास गुप्त सूचना पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने चार चक्का वाहन से 42 कार्टून शराब किया बरामद,दो गिरफ्तार
अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद एवं मध निषेध विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर चार चक्का वाहन के अंदर छुपा कर ले जा रहे विदेशी शराब को किया बरामद साथ ही दो तस्कर को किया गिरफ्तार. वाहन के अंदर से 42 कार्टून शराब थी और उस कार्टून के अंदर 2030 शराब की बोतल थी और 365 लीटर उसकी मात्रा थी.