रुपौली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले का विरोध करते हुए निकाला कैंडल मार्च
Rupauli, Purnia | Apr 24, 2025 भारतीय जनता पार्टी प्रखंड रुपौली के द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की हत्या के विरोध में प्रखंड रुपौली बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च आझोकोपा मिल चौक से शुरू होकर बिरौली बाजार, प्रखंड मुख्यालय रुपौली के चौराहे होते हुए शहीद स्मारक पहुँचे।