मांट: पुरानी तहसील क्षेत्र में मांट मूला ग्राम पंचायत द्वारा कराई गई सफाई, अब होगी बाउंड्री वाल
Mat, Mathura | Sep 10, 2026 मांट राजा ग्राम पंचायत में स्थित पुरानी तहसील क्षेत्र में तहसीलदार समेत दो दर्जन के करीब सरकारी कर्मचारियों के आवास बने हुए हैं, पर लंबे समय से यहां आस पास के लोगों द्वारा घरों का कूड़ा डालने से कूड़े के ढेर लग गए थे, गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव लहरी तिवारी और पंचायत सचिव धीरेंद्र पाल द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से सारे कूड़े को हटवाया