सहजनवा: नरौली मिनवा में बहन की प्रताड़ना का विरोध करने पर जीजा और उसके भाई ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के नरौली मिनवा गांव में एक युवक पर उसके जीजा और जीजा के भाई ने हमला कर दिया। पीड़ित अवनीश यादव को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों व हॉकी से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।