घोड़ाडोंगरी: बगडोना में सारनी पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्टेट हाईवे पर वाहनों की की जांच
घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना में रविवार रात करीब 9 बजे सारनी पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्टेट हाईवे पर वाहनों की जांच की। सारणी पुलिस ने बैतूल कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान कारों की डिग्गी में रुपए एवं अन्य अवैध सामग्री का परिवहन तो नहीं किया जा रहा है। इसकी भी जांच की गई।