पोड़ैयाहाट: झारखंड सरकार ने पोड़ैयाहाट थाना को दी पांच हाईटेक बाइक, गश्त में होगी सहूलियत
झारखंड सरकार ने पोड़ैयाहाट थाना को पांच हाईटेक बाइक दिए हैं। इससे ग़श्ती करने में पुलिस को सहूलियत होगी। सरकार के द्वारा कल 38 बाइक गोड्डा जिला को मिला था जिसमें से पांच पोड़ैयाहाट थाना के हिस्से आई हैं। बताते चलें कि पूर्व में भी दो हाईटेक बाइक यहां आ चुकी है। दुर्गम एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में इससे मदद मिलेगी।