पटना ग्रामीण: हनुमान चौक के पास दवा दुकान में लूट मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए दी गई थी घटना को अंजाम
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के पास एक दवा दुकान में 7 मार्च को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं लूट की घटना में संलिप्त 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 5:49 बजे मामले की जानकारी पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने दी है।