पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री सुनील कुमार ने डोमिसाइल नीति पर दी जानकारी, फिलहाल नहीं होगा कोई बदलाव
एक तरफ जहां डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से जब सवाल डोमिसाइल नीति को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा लेकिन फिलहाल इस नीति में कोई बदलाव नहीं है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा ना बनाएं।