पटना ग्रामीण: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने निकले छात्र, डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने रोका
डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर लगातार छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर भारी संख्या में छात्र सीएम हाउस का घेराव करने निकले। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे इन सभी छात्रों को डाक बंगला चौराहे पर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।