पटना ग्रामीण: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी को बताया डिलीवरी बॉय
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिलीवरी बॉय बताया है। बुधवार सुबह 10:08 बजे सोशल मीडिया X के माध्यम से लालू प्रसाद यादव ने AI द्वारा बनाया गया एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर डिलीवरी बॉय के रूप में दिखाई गई है।