पटना ग्रामीण: रामकृष्णानगर: 13 मोबाइल, 15 ATM और ₹22,700 के साथ 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत छापेमारी कर बिहारी बाबा के नाम पर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो लगाकर लोगों से ठगी करनेवाले 03 साइबर अपराधियों को 13 मोबाइल,15 ATM एवं ₹22,700 कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है।