पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में बीजेपी की बैठक में कुर्सी ढूंढते रहे पूर्व सांसद अश्वनी चौबे, नाराज़ होकर बाहर निकले
ज्ञान भवन में बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के बैठक का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। बैठक के शुरू होने से पहले मंच पर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे लेकिन पूर्व सांसद अश्वनी चौबे मंच पर अपने नाम की कुर्सी ढूंढने के लिए मंच के चक्कर लगाते नजर आए।