पटना ग्रामीण: पटना में विधायक रीत लाल यादव को जान से मारने की कोशिश, पत्नी ने लगाया आरोप
राजद विधायक रीत लाल यादव की पत्नी रिंकू देवी बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के आवास उनसे मिलने पहुंची। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए रिंकू देवी ने कहा है कि एक अधिकारी उनके पति विधायक रीत लाल यादव को जान से मारना चाहता है और अगर वह उस अधिकारी का नाम लेंगी तो उससे उन्हें और उनके बेटे को भी जान का खतरा है।