लखीसराय: सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में प्रशिक्षक ने अस्पताल कर्मियों को न्यूबीलाइजर मशीन के बारे में जानकारी दी
सदर अस्पताल आपातकालीन कक्ष में मंगलवार की पूर्वाहन 11:00 बजे न्यूबीलाइजर मशीन से संबंधित भागलपुर से आए प्रक्षिक्षक के द्वारा सदर अस्पताल में कार्यरत कर्मियों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के द्वारा नयूबीलाइजर मशीन के रखरखाव साफ-सफाई एवं उससे संबंधित सारी जानकारी अस्पताल कर्मियों को दी गई। ताकि सांस से संबंधित मरीजों का बेहतर से उपचार हो पाए।