लखीसराय: दामोदरपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला घायल, अस्पताल में उपचार जारी
हलसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई जिसे बेहतर उपचार हेतु उनके परिजनों के द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:25 पर सदर अस्पताल लाया गया जहां महिला का उपचार किया गया। महिला की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी रामविलास कुमार यादव की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीनी कुमारी के रूप में की गई।