लखीसराय: धनौरी गांव सहित जिले में 4 जगहों से उत्पाद पुलिस ने 2 तस्कर और 3 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद अधीक्षक लखीसराय द्वारा मंगलवार की अपराह्न 4:07 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक धनौरी गांव से 15 L महुआ शराब के साथ पर श्रवण कुमार उर्फ घनटुली को तथा धर्मरायचक लखीसराय से 13L 500 ML महुआ शराब के साथ श्रवण चौधरी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय लाली पहाड़ी चौक से 2 तथा लखीसराय रेलवे स्टेशन के पास से 1 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.