लखीसराय: शहर के नया बाजार स्थित जिला परिवहन कार्यालय के सामने चलाया गया वाहन जांच अभियान, ₹44 हजार का वसूला गया जुर्माना
शहर के नया बाजार जिला परिवहन कार्यालय के सामने लखीसराय मुख्य मार्ग पर मंगलवार की संध्या 4:15 पर जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मनी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस ट्रिपल लोडिंग इंश्योरेंस प्रदूषण आदि में कमी पाए जाने पर 44 हजार का जुर्माना वसूला गया।