लखीसराय: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा कर्मियों के साथ की बैठक
जिला मुख्यालय उप विकास आयुक्त सुमित कुमार के कार्यालय कक्ष में मंगलवार की दोपहर 12:30 मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से पोषण वाटिका, चेक डैम निर्माण, वर्षा जल संचय ,सोखता निर्माण, मनरेगा भवन निर्माण, पशु शेड पर आवश्यक जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।