लखीसराय: दोगाय गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक महिला गंभीर रूप से घायल
जिले के अमहरा थाना क्षेत्र के दोगाय गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई जमकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे उनके परिजनों के द्वारा निजी वाहन से सदर अस्पताल मंगलवार की दोपहर 3:40 पर लाया गया। जहां घायल महिला का उपचार किया गया। महिला की पहचान अमहरा थाना क्षेत्र की दोगाय गांव निवासी बबलू दास की 27 वर्षीय पत्नी दौलत देवी के रूप में की गई।