कुंडा: मानिकपुर में शीतला सप्तमी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश
कुंडा के ऐतिहासिक मानिकपुर मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम 5 बजे एसडीएम वाचस्पति सिंह ने बैठक की। 5 से 10 जुलाई तक चलने वाले इस मेले के लिए सभी विभागों को 26 जून तक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य रूप से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और गंगा घाट पर सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग पर जोर दिया गया है