पाटन: हनुमान मंदिर के पास क्षतिग्रस्त कार से 950 पाव शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
पाटन थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने गुरुवार शाम 7:00 बजे बताया कि हनुमान मंदिर के पास भीड़ को एकत्रित देखकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि यह कर डिवाइडर रोड पर क्षतिग्रस्त में खड़ी थी।जिसमें चालक नहीं दिखा। कार को टोचन करके जब थाने लाया गया और कार की जांच की गई तो उसकी डिक्की में 950 पाव देसी शराब मिली। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।