लखीसराय: लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल- कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मंगलवार अपराह्न 12:08 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले के सभी थानों में मंगलवार को रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पुलिस पदाधिकारी के कार्यों, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई. मामले के समयवद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया.