कुशलगढ़: 94 साल की उम्र में भी लोकतंत्र का जज्बा नहीं थमा! 72 वर्षीय गब्बू दोनों पत्नियों का हाथ थामकर पहुंचे मतदान करने
राजस्थान-गुजरात सीमा से सटे कुशलगढ़ क्षेत्र के जालिमपुरा, डूंगरा सहित सीमावर्ती ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। जालिमपुरा में 72 वर्षीय गब्बू पुत्र खाना अपनी दोनों पत्नियों