बारां: ननिर्दलीय के रूप में खड़े भाजपा के नाराज रामपाल मेघवाल को भाजपा के उच्च नेतृत्व ने मनाया, मेघवाल ने अपना नाम वापस लिया
Baran, Baran | Oct 26, 2025 अंता उपचुनाव में हाल ही बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा के बारां-अटरू सीट से पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल शनिवार को आखिरकार मान गए। उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि उन्होंने एक इंनरव्यू में कहा था कि मैं किसी भी हालत में नाम वापस नहीं लूंगा, चुनाव लडूंगा।