कुलपहाड़: गांधी जयंती पर जूनियर हाईस्कूल अजनर में निकाली गई जागरूकता रैली
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों द्वारा जूनियर हाईस्कूल अजनर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को शहादत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और महत्व से अवगत कराया।