ऊंचाहार: ऊँचाहार नगर के लोगों ने सभासद पर निजी लोगों को सरकारी लाभ देने का आरोप लगाया, एसडीएम से की शिकायत
ऊँचाहार नगर स्टेशन रोड निवासी आशीष शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, नागेश सिंह समेत अन्य लोगों ने बस स्टैंड वार्ड के सभासद पर निजी लोगों को सरकारी लाभ देने का आरोप लगाया है।वार्ड में लगाये गये पांच समरसेबल में सभासद ने एक खुद के घर पर व दो अपने चाचा घर लगवा दिया है।इसके अलावा यात्रियों को पीने के पानी के लिए लगे फ्रीजर को भी हटवा दिया।एसडीएम ने बताया कि जांच होगी।