तिजारा: तिजारा में सरिस्का विस्थापित 200 परिवार मूलभूत सुविधाओं से दूर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान का मिला आश्वासन
Tijara, Alwar | Apr 9, 2026 सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित होकर तिजारा नगर परिषद के रूंध क्षेत्र में बसे लगभग 200 परिवार वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन परिवारों को शिक्षा स्वास्थ्य सड़क और मतदाता सूची जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। गुरुवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इन समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने तिजारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।