भभुआ: अमाढी़ गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 19, 2025 अमाढी़ गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढी़ गांव निवासी रामनेशी सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विधांसू कुमार बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में रखे गए स्टैंड फैन की सफाई कर रहा था।