भभुआ: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ₹25,000 के इनामी कुख्यात वारंटी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jun 18, 2025 जानकारी के अनुसार कैमूर पुलिस अधीक्षक भभुआ के निर्देशन पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के नेतृत्व में गठित छापरी दल के द्वारा ₹25000 के इनामी कुख्यात स्थाई वारंटी ललन सिंह उर्फ मनोज सिंह पिता सूबेदार सिंह ग्राम धरौली थाना दुर्गावती को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी कैमूर पुलिस के द्वारा बुधवार की शाम मीडिया कोदी गई।