भभुआ: झींगई डिहरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 19, 2025 झींगई डिहरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई गई। जो सोनहन थाना क्षेत्र के सोनहन गांव के गणेश राम के 40 वर्षीय पुत्र चंद्रमा राम बताया गया है। परिजनों ने बताया कि पशु चिकित्सक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर झींगई डिहरा गांव एक बीमार पशु का इलाज करने के लिए गए थे।