Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
महंगाई
Aap
Rss
rchauhan009
👆👆👆 #Viral #video
Bhiwani, Bhiwani
| Nov 9, 2026
#viral
#video
MORE NEWS
भिवानी में राजस्थान के युवक का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई बाइक, CCTV में कैद #bhiwani #accident #cctv #crime #reels
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026
हनुमान जोहड़ी मंदिर में 10 नवंबर को हरियाणा का सबसे बड़ा अन्नकूट, 3100 लीटर लस्सी की कढ़ी और 4100 किलो भोग से बनेगा महाप्रसाद : चरणदास महाराज भिवानी, 09 नवंंबर : भिवानी में आस्था और सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। स्थानीय हनुमान ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में 10 नवंबर को हरियाणा प्रांत के सबसे बड़े अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर परिसर में पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरों पर थीं, जो अब पूरी तरह से पूर्ण हो चुकी हैं। इस विशाल आयोजन के तहत लगभग 3100 लीटर लस्सी की कढ़ी और 4100 किलोग्राम अन्य भोग सामग्री से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में प्रसाद तैयार करने के लिए देश-प्रदेश के करीब 50 कुशल हलवाई पूरी तल्लीनता और सेवा भाव के साथ जुटे हुए हैं। मंदिर में प्रसाद बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने इस ऐतिहासिक आयोजन के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अन्नकूट का यह महापर्व आपसी भाईचारे, सेवा और भगवान के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। महाराज ने बताया कि संतों और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित होने वाला यह भंडारा केवल एक प्रसाद वितरण नहीं है, बल्कि यह लोक कल्याण और समाज में समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा से हर साल इस आयोजन का दायरा और भव्यता बढ़ती जा रही है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं। महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 10 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महाप्रसाद को ग्रहण करें और पुण्य के भागीदार बनें। मंदिर कमेटी और स्वयंसेवकों ने आने वाले भक्तों के लिए कतारबद्ध व्यवस्था, पार्किंग और पेयजल के खास इंतजाम किए हैं, ताकि हर श्रद्धालु को सुगमता से प्रसाद मिल सके।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं श्री देवसर धाम सेवा जनकल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट देवसर ने पुलिस जवानों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का किया सम्मान त्योहारों पर परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों का समर्पण सराहनीय : गोपाल तंवर भिवानी, 09 नवंबर : दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भिवानी के जिला मंत्री एवं श्री देवसर धाम सेवा जनकल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट देवसर से जुड़े गोपाल तंवर ने दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी निभा रहे पुलिस प्रशासन के जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गोपाल तंवर ने पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात आमजन की सुरक्षा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहते हैं। जब पूरा देश अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहा होता है, उस समय भी पुलिसकर्मी अपनी खुशियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर सडक़ों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे होते हैं। गोपाल तंवर ने कहा कि पुलिसकर्मियों का यह समर्पण वास्तव में सम्मान के योग्य है। समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह देश और समाज की सेवा में जुटे इन कर्मयोगियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करे। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की खुशियां साझा करना उनका एक छोटा-सा प्रयास है, ताकि उन्हें भी त्योहार के अवसर पर अपनत्व और सम्मान का एहसास हो सके। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का पर्व नहीं है, बल्कि यह दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। हमें त्योहारों की खुशियां केवल अपने परिवार तक सीमित न रखकर उन लोगों के साथ भी बांटनी चाहिए, जो समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। अंत में गोपाल तंवर ने सभी पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026
Bird nest in center of my house #ViralVideo, #GoingViral, #TikTokViral, #Viral2026, #ViralContent • #ViralChallenge, #ViralTrend, #ViralMoment, #ViralHit, #ViralStar Arun B Harshu Sain Bhiwani
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026
भिवानी की बेटी प्रीति कौशिक ने एचसीएस परीक्षा में गाड़े झंडे, पूरे प्रदेश में हासिल किया 12वां रैंक इनकम टैक्स ऑफिसर से अब एचसीएस अधिकारी बनी प्रीति कौशिक, पैतृक गांव बड़ाला पहुंचने पर हुआ स्वागत बेटियों को सही मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में बन सकती हैं मील का पत्थर : रमेश सैनी भिवानी, 09 नवंबर : भिवानी जिला एक बार फिर शिक्षा, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में अपनी अनूठी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। जिले की एक और बेटी ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पूरे हरियाणा में भिवानी का मान बढ़ाया है। गांव बड़ाला की रहने वाली प्रीति कौशिक ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में 12वां रैंक प्राप्त किया है। खास बात यह है कि इससे पहले प्रीति इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं, लेकिन उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज सेवा का दायरा और बड़ा करना था। सोमवार को जब प्रीति कौशिक अपने पैतृक गांव बड़ाला पहुंची तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यक्रम में सान्निध्य हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत चरणदास महाराज का रहा। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शिक्षाविदों में भारी उत्साह देखने को मिला। महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने बेटी प्रीति को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रीति कौशिक ने साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को उचित अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज भिवानी की बेटियां अपनी मेहनत के बल पर देश और समाज का भविष्य तय कर रही हैं। प्रीति की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर शिक्षाविद् कैलाश कौशिक ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों का बढ़ता कदम एक सशक्त और प्रगतिशील समाज की सबसे मजबूत बानगी है। उन्होंने कहा कि प्रीति ने अपनी लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। इनकम टैक्स ऑफिसर से लेकर एचसीएस तक का उनका यह सफर यह सिखाता है कि बड़े सपने देखने वाले और उनके लिए निरंतर संघर्ष करने वाले कभी असफल नहीं होते। शिक्षाविद् ने उम्मीद जताई कि प्रीति एक कुशल प्रशासक के रूप में जनहित के कार्यों में मिसाल कायम करेंगी। स्वागत समारोह के दौरान प्रीति कौशिक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। गांव में जश्न का माहौल है और हर कोई इस होनहार बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य हरिपाल शर्मा, मदनलाल, कृष्णा लाल, जितेंद्र सरपंच, नरेश गौतम सरपंच, बजरंग सरपंच, महाबीर कौशिक जीएम, सतबीर जिला परिषद, मयंक कौशिक, राजेंद्र, चेतन, मोहित, रोहित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में 21वीं मंजिल के एक फ्लैट में AC में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस भिवानी की सख्त कार्रवाई, डॉग स्क्वायड के साथ चलाया विशेष चेकिंग अभियान **थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने वार्ड नंबर-5 में डॉग स्क्वायड टीम के साथ चलाया सघन तलाशी अभियान।** पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 09.11.2026 को थाना बवानी खेड़ा पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाइन भिवानी से डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा में मादक पदार्थों की तलाश एवं संदिग्ध स्थानों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वायड की सहायता से विभिन्न संभावित एवं संदिग्ध स्थानों पर गहनता से तलाशी एवं चेकिंग की गई। **जिला पुलिस भिवानी द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।** पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की सहायता से भी समय-समय पर ऐसे विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि **मादक पदार्थों का अवैध कारोबार युवाओं एवं समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। जिला पुलिस भिवानी इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।** जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध भंडारण के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026
*मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस भिवानी की सख्त कार्रवाई, डॉग स्क्वायड के साथ चलाया विशेष चेकिंग अभियान।* **थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने वार्ड नंबर-5 में डॉग स्क्वायड टीम के साथ चलाया सघन तलाशी अभियान।** पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 09.11.2026 को थाना बवानी खेड़ा पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाइन भिवानी से डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा में मादक पदार्थों की तलाश एवं संदिग्ध स्थानों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वायड की सहायता से विभिन्न संभावित एवं संदिग्ध स्थानों पर गहनता से तलाशी एवं चेकिंग की गई। **जिला पुलिस भिवानी द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।** पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की सहायता से भी समय-समय पर ऐसे विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि **मादक पदार्थों का अवैध कारोबार युवाओं एवं समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। जिला पुलिस भिवानी इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।** जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध भंडारण के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 9, 2026