कटंगी: राजपूत क्षत्रिय समाज कटंगी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मनाई जयंती
मेवाड़ के राजा, महान योद्धा और शासक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती 09 मई को मनाई गई। इस मौके पर राजपूत क्षत्रिय समाज कटंगी ने शहर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर जयंती मनाई और मरीजों को फल वितरित किया। यहां सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के छायाचित्र के समक्ष पूजन किया गया।