थरथरी: थरथरी में 11 सूत्री मांगों को लेकर खेत ग्रामीण मजदूर सभा का धरना
भाकपा माले के जनसंगठन अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा की ओर से शुक्रवार की शाम चार बजे 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता खेत ग्रामीण मजदूर सभा के नेता विगन रविदास ने की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया सह किसान नेता बखोरी प्रसाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मुनीलाल