बीते 5 दिनों से गायब सादात नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी प्रदीप मद्धेशिया उर्फ काकू पुत्र जवाहिर मद्धेशिया का सड़कर बुरी तरह विकृत हो चुका शव छठें दिन मंगलवार की सुबह नगर में ही स्थित एक पोखरे से बरामद हुआ। प्रकरण सामने आने के बाद नगर में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर वहाँ लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पता चलने पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते पहुँचे।