14 फरवरी शनिवार की शाम ट्यूशन से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र दक्ष पिल्लई की तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई मौत के मामले में बोधघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक व्ही गिरी कुमार को 5 दिन बार रायपुर से गिरफ्तार कर लिया । घटना के बाद आरोपी अपनी क्रेटा कार को कहीं छिपाकर फरार हो गया था।