सादाबाद: गढ़ तसींगा में चारा मशीन में साड़ी फंसने से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
गढ़ तसींगा की रहने वाली बुजुर्ग महिला निखिलेश पत्नी भिख्की लाल चारा मशीन से चारा काट रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी मशीन में फंस गई जिससे महिला को तेज झटका लगा और वह खड़ंजा पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन महिला को डॉक्टर के पास ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मथुरा ले गए जहां उनको मृत घोषित कर दिया।