सदर: प्रयागराज के होटल गुलाब मेंशन में धूमधाम से मनाया गया डांडिया कार्यक्रम, रंग-बिरंगे परिधानों में झूमे लोग
Sadar, Allahabad | Oct 17, 2026
प्रयागराज। शहर के होटल गुलाब मेंशन में डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम का आनंद उठाया।कार्यक्रम के दौरान संगीत और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।