Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

उरई: कड़ाके की ठंड में लोगो को कंबल वितरित करते हुए #अंकुश हरदुआ

Orai, Jalaun | Jan 8, 2023

MORE NEWS

ग्राम डकोर में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, एक माह से जलापूर्ति ठप होने का आरोप

ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर व्यक्त किया अपना दर्द, वीडियो हुआ वायरल

उरई (जालौन)। जनपद जालौन के उरई तहसील क्षेत्र के ग्राम डकोर में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट के सामने अपना दर्द बयां किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगभग एक माह से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब के पास स्थित पानी की टंकी से पूरे डकोर गांव में जलापूर्ति की जाती है, लेकिन लंबे समय से सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी ढोकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच स्थिति और भी गंभीर हो गई है। वहीं, पशुपालकों को भी पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी पानी की टंकी से पूरे गांव में सुचारु रूप से जलापूर्ति की जा सकती है, लेकिन संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें विश्वास है कि जिलाधिकारी उनकी समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे, ताकि गांववासियों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

नोट: यह खबर ग्रामीणों के शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

ग्राम डकोर में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, एक माह से जलापूर्ति ठप होने का आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर व्यक्त किया अपना दर्द, वीडियो हुआ वायरल उरई (जालौन)। जनपद जालौन के उरई तहसील क्षेत्र के ग्राम डकोर में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट के सामने अपना दर्द बयां किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगभग एक माह से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाब के पास स्थित पानी की टंकी से पूरे डकोर गांव में जलापूर्ति की जाती है, लेकिन लंबे समय से सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी ढोकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच स्थिति और भी गंभीर हो गई है। वहीं, पशुपालकों को भी पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी पानी की टंकी से पूरे गांव में सुचारु रूप से जलापूर्ति की जा सकती है, लेकिन संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें विश्वास है कि जिलाधिकारी उनकी समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे, ताकि गांववासियों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। नोट: यह खबर ग्रामीणों के शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 2, 2026

नदीगांव में अवैध फैक्ट्री, भू-कब्जा और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर सभासद का धरना, कार्रवाई की मांग

कोंच (जालौन)। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में उस समय हलचल मच गई जब नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड-5 के सभासद अमित कुमार जाटव अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण, अवैध रूप से संचालित इंटरलॉकिंग फैक्ट्री और बिजली चोरी के मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

सभासद का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उनका आरोप है कि संबंधित मामलों की कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

धरने के दौरान उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध फैक्ट्री के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने शिकायत प्राप्त कर जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रशासनिक स्तर पर जांच की जानी बाकी है और संबंधित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

नदीगांव में अवैध फैक्ट्री, भू-कब्जा और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर सभासद का धरना, कार्रवाई की मांग कोंच (जालौन)। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में उस समय हलचल मच गई जब नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड-5 के सभासद अमित कुमार जाटव अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण, अवैध रूप से संचालित इंटरलॉकिंग फैक्ट्री और बिजली चोरी के मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। सभासद का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उनका आरोप है कि संबंधित मामलों की कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। धरने के दौरान उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध फैक्ट्री के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने शिकायत प्राप्त कर जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रशासनिक स्तर पर जांच की जानी बाकी है और संबंधित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 1, 2026

डीपीआरओ कार्यालय के बाहर पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, अभद्र व्यवहार का आरोप; वार्ता के बाद मामला शांत

उरई (जालौन)। जालौन में शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी और पंचायत सचिव विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। सचिवों ने डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद पर अभद्र व्यवहार करने तथा सौंपा गया ज्ञापन फेंकने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला मंत्री सहित कई पंचायत सचिव अपनी विभिन्न मांगों और लंबित समस्याओं के संबंध में डीपीआरओ से मिलने पहुंचे थे। सचिवों का आरोप है कि बातचीत के दौरान उनकी बात गंभीरता से सुनने के बजाय उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और ज्ञापन भी स्वीकार करने के बजाय फेंक दिया गया। इससे नाराज सचिवों ने कार्यालय परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया।

धरने के दौरान पंचायत सचिवों ने कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिला। उनका कहना था कि कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का रवैया स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में कर्मचारियों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला पंचायत राज कार्यालय में हलचल बढ़ गई। काफी देर तक सचिव अपनी मांगों पर डटे रहे। बाद में डीपीआरओ ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद पंचायत सचिवों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

डीपीआरओ कार्यालय के बाहर पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, अभद्र व्यवहार का आरोप; वार्ता के बाद मामला शांत उरई (जालौन)। जालौन में शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी और पंचायत सचिव विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। सचिवों ने डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद पर अभद्र व्यवहार करने तथा सौंपा गया ज्ञापन फेंकने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला मंत्री सहित कई पंचायत सचिव अपनी विभिन्न मांगों और लंबित समस्याओं के संबंध में डीपीआरओ से मिलने पहुंचे थे। सचिवों का आरोप है कि बातचीत के दौरान उनकी बात गंभीरता से सुनने के बजाय उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और ज्ञापन भी स्वीकार करने के बजाय फेंक दिया गया। इससे नाराज सचिवों ने कार्यालय परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान पंचायत सचिवों ने कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिला। उनका कहना था कि कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का रवैया स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में कर्मचारियों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला पंचायत राज कार्यालय में हलचल बढ़ गई। काफी देर तक सचिव अपनी मांगों पर डटे रहे। बाद में डीपीआरओ ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद पंचायत सचिवों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Aug 1, 2026

इलाज छोड़ ताश की बाजी! वायरल वीडियो से मचा बवाल, ग्रामीण बोले "डॉक्टर कहते हैं, जहां शिकायत करनी है कर दो"

ड्यूटी के दौरान ताश खेलने का वीडियो वायरल होने का दावा, मरीजों को घंटों इंतजार कराने और सरकारी दवाओं के दुरुपयोग के भी आरोप

जालौन। माधौगढ़ तहसील के ग्राम रुदपुरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर सोनी के ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों के साथ ताश खेलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अक्सर इंतजार कराया जाता है। उनका कहना है कि डॉक्टर ताश खेलने में व्यस्त रहते हैं और मरीजों के उपचार की बात कहने पर कथित तौर पर जवाब देते हैं कि "अभी टाइम नहीं है, थोड़ी देर बाद आना।" ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर कहते हैं, "जहां शिकायत करनी है कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल की दवाओं को नियमों के विपरीत निजी लोगों तक पहुंचाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Chief Minister Office Uttar Pradesh #cmojalaun #jalaunnews

इलाज छोड़ ताश की बाजी! वायरल वीडियो से मचा बवाल, ग्रामीण बोले "डॉक्टर कहते हैं, जहां शिकायत करनी है कर दो" ड्यूटी के दौरान ताश खेलने का वीडियो वायरल होने का दावा, मरीजों को घंटों इंतजार कराने और सरकारी दवाओं के दुरुपयोग के भी आरोप जालौन। माधौगढ़ तहसील के ग्राम रुदपुरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर सोनी के ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों के साथ ताश खेलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अक्सर इंतजार कराया जाता है। उनका कहना है कि डॉक्टर ताश खेलने में व्यस्त रहते हैं और मरीजों के उपचार की बात कहने पर कथित तौर पर जवाब देते हैं कि "अभी टाइम नहीं है, थोड़ी देर बाद आना।" ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर कहते हैं, "जहां शिकायत करनी है कर दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल की दवाओं को नियमों के विपरीत निजी लोगों तक पहुंचाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Chief Minister Office Uttar Pradesh #cmojalaun #jalaunnews

Orai, Jalaun | Aug 1, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते कुछ दिनों में प्रदेश के जनपद जालौन समेत अन्य जनपदों का दौरा कर ₹40,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

ये हैं वो 11 जनपद जहां विकास परियोजनों को नई गति मिली है, जिसमें जनपद जालौन भी है शामिल।

ओरिजिनल सोर्स: Government of UP

#yogiadityanath #bjpup #upgovernment #orai #jalaun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते कुछ दिनों में प्रदेश के जनपद जालौन समेत अन्य जनपदों का दौरा कर ₹40,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। ये हैं वो 11 जनपद जहां विकास परियोजनों को नई गति मिली है, जिसमें जनपद जालौन भी है शामिल। ओरिजिनल सोर्स: Government of UP #yogiadityanath #bjpup #upgovernment #orai #jalaun

Orai, Jalaun | Aug 1, 2026