बाह: बाह में जाम से परेशान जनता के लिए बीजेपी नेता ने कपड़े उतारकर किया अनोखा प्रदर्शन
बाह का मुख्य रोड इन दिनों लगातार जाम की चपेट में है। रोडवेज बसों और डग्गेमार वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और मनमाने संचालन से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल टाइम और ऑफिस आवागमन के दौरान हालात बदतर हो जाते हैं। सोमवार शाम 5 बजे करीब इस समस्या को लेकर भाजपा नेता मनमोहन पांडे ने अपनी कपड़े उतार कर अनोखा प्रदर्शन किया।