लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. बुधवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसे लेकर जानकारी दी गई. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों एवं वस्तुओं की जांच की गई.