ज्ञानपुर: रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने जिला कार्यालय में कार्यक्रमों का विस्तृत खाका किया घोषित
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की। सोमवार को कार्यक्रम से पूर्व दिव्या लॉन में सांय 4 बजे जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे अभियान की रूपरेखा पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत की।