उदयपुर में प्रसिद्ध लोकदेवता सगस जी बावजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।जन्मोत्सव के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे ध्वजारोहण, नव ज्योति प्रज्वलन और भोग आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सगस जी बावजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 11 बजे तक जन्मोत्सव के प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो गए, लेकिन मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला लगातार जारी रहा।जन्मोत्सव की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। करीब 150 कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से भी आयोजन में सहयोग किया जा रहा है।जन्मोत्सव से एक दिन पहले भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे सगस जी बावजी का विशेष श्रृंगार शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है।
शुक्रवार शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान दिल्ली से आए विशेष कलाकार लोकेश तूफानी द्वारा नृत्य नाटिका और विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 12:30 बजे जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा।
श्रद्धालुओं में जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और आयोजन में सहयोग करने की अपील की है। बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालु शुक्रवार को दर्शन नहीं कर पाते हैं तो शनिवार को विशेष श्रृंगार के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार शाम राजस्थानी और रजवाड़ी कार्यक्रम भी आयोजित होगा।#UdaipurNews #Udaipur #SagsJiBawji #SagsJiBawjiJanmotsav #SagसJiBawji #Janmotsav #UdaipurNewsToday #RajasthanNews #Rajasthan #UdaipurLive #UdaipurLatestNews #UdaipurToday #TempleNews #SanatanDharma #Bhakti #BhajanSandhya #MahaAarti #DharmikKaryakram #Lokdevta #BhaktiSagar #AasthaKaSailab #SagसJi #Bawji #RajasthaniCulture #UdaipurUpdates #News
Girwa, Udaipur | Aug 21, 2026