घासा ब्लॉक के संस्था प्रधानो की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी डबोक में संपन्न
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 21 अगस्त। घासा ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानो की दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी गीतांजलि इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल स्टडीज डबोक में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। प्रथम दिन कई वार्ताकारों ने वार्ताएं प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव द्वारा एमडीएम संचालन हेतु शिक्षकों को निर्देशन प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि एडीपीसी कुंज बिहारी भारद्वाज द्वारा शिक्षण संबंधी एफ एल एन प्रखर निपुण भारत पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्षता सीबीईओ मावली प्रेरणा नौसलिया ने की।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक (विद्यालय शिक्षा) के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, संस्था प्रधान वाकपीठ संरक्षक राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, बंसीलाल रेबारी प्रदेश सभाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रबोधक संघ दिलीप सिंह सारंगदेवोत ,प्रबोधक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुखलाल डांगी, उच्च प्राथमिक विद्यालय वॉकपीठ अध्यक्ष नारायण लाल डांगी, प्राथमिक विद्यालय संस्थाप्रधान वाकपीठ अध्यक्ष नरेश कुमार आमेटा सहित घासा ब्लॉक के सभी संस्था प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार आमेटा एवं पवन जैन ने किया।
शुक्रवार को संगोष्ठी के दूसरे दिवस प्रातःविभिन्न शैक्षिक वार्ताएं प्रस्तुत की गई। जिसमें आरपी पंकज जोशी सीबीईओ कार्यालय के द्वारा शाला दर्पण पर प्रभावी संचालन एवं नीलिमा रावल ने एफ एल एन, प्रखर एवं निपुण भारत पर विस्तृत रूप से वार्ता प्रस्तुत दी। कक्षा एक से आठ तक परीक्षाओं का प्रभावी संचालन किस प्रकार किया जाए विषय पर भरत सिंह ने अपनी वार्ता प्रस्तुत की। वाक्पीठ के उद्देश्यों पर राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालक प्राथमिक विद्यालय वाकपीठ अध्यक्ष नरेश कुमार आमेटा ने किया।
Girwa, Udaipur | Aug 21, 2026